Saturday, September 2, 2023

उत्तर प्रदेश : एक सामान्य परिचय | Uttar Pradesh: A brief Introduction | Up GK Question in Hindi

उत्तर प्रदेश : एक संक्षिप्त परिचय (Uttar Pradesh: A brief Introduction) -

उत्तर प्रदेश : एक सामान्य परिचय

हेल्लो दोस्तों इस श्रृंखला उत्तर प्रदेश : एक सामान्य परिचय | Uttar Pradesh: A brief Introduction में हम उत्तर प्रदेश से सम्बंधित लगभग समस्त जानकारी प्रदान कर रहे हैं। यह श्रृंखला Up Gk in hindi | उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग तथा अन्य विविध संस्थाओं द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा के अंतर्गत मील का पत्थर साबित होगा। परीक्षा के इतर उत्तर प्रदेश के भौगोलिक,राजनीतिक, ऐतिहासिक,सामाजिक, सांस्कृतिक आदि जैसे महत्वपूर्ण पहलुवों को इसके अंतर्गत समाहित किया जायेगा जिससे उत्तर प्रदेश को व्यापक रूप से समझा और जाना जा सकेगा। 

तो चलिए इस आर्टिकल उत्तर प्रदेश के बारे में  | An Introduction to Uttar Pradesh की शुरुआत करते हैं 

उत्तर प्रदेश की स्थापना,नामकरण तथा राजधानी (Establishment, Naming and Capital of Uttar Pradesh) -

उत्तर प्रदेश की स्थापना

24 जनवरी 1950

उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन

1 नवम्बर 1956

उत्तर प्रदेश का विभाजन

9 नवम्बर 2000

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

24 जनवरी 

उत्तर  प्रदेश नामकरण

जून 1836 - उत्तर पश्चिम प्रांत 
फ़रवरी 1877 - उत्तर पश्चिम प्रांत,आगरा एवं अवध 
1902 - संयुक्त प्रांत, आगरा एवं अवध 
1937 - संयुक्त प्रांत 
24 जनवरी 1950 - उत्तर प्रदेश 

राजधानी

आगरा   (1836-1858)
इलाहाबाद (1858-1921)
लखनऊ (आंशिक)  (1921-1935)
लखनऊ (पूर्णत:)  (1935 से अब तक )

उत्तर प्रदेश राज्य की भौगोलिक अवस्थिति/विशेषताएं (Geographical location/Characterstics of Uttar Pradesh)-

  • उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है।
  • भारत के कुल क्षेत्रफल प्रतिशत का, उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 7.33% है।
  • क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश का स्थान राजस्थान,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद चौथा स्थान है।
  • उत्तर प्रदेश की लम्बाई पूर्व-पश्चिम में 650 किलोमीटर तथा उत्तर-दक्षिण में 240 किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया,सबसे पश्चिमी जिला शामली,सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर तथा सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
  • उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला सर्वाधिक राज्यों से (4 राज्यों बिहार ,झारखंड ,छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से ) साझा करता है।
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला गोरखपुर (185 सेंटीमीटर) तथा न्यूनतम वर्षा वाला जिला मथुरा (55 सेंटीमीटर) है।
  • उत्तराखंड से सटे हुए उत्तर प्रदेश के 7 जिले (मुजफ्फरनगर,सहारनपुर ,बिजनौर,रामपुर,मुरादाबाद, पीलीभीत एवं बरेली) है।
  • बिहार से सटे हुए उत्तर प्रदेश के 7 जिले (सोनभद्र,बलिया,देवरिया,गाजीपुर ,कुशीनगर,चंदौली,महाराजगंज ) हैं।
  • झारखंड से सटा उत्तर प्रदेश का केवल एक ही जिला सोनभद्र है।
  • मध्यप्रदेश से सटे हुए उत्तर प्रदेश के 11 जिले (आगरा,ललितपुर,महोबा,झांसी,इटावा,जालौन,बांदा,चित्रकूट,प्रयागराज,मिर्जापुर और सोनभद्र) है।
  • छत्तीसगढ़ से केवल उत्तरप्रदेश का सोनभद्र जिला सीमा साझा करता है। 
  • राजस्थान से उत्तर प्रदेश के केवल दो जिले मथुरा और आगरा सीमा साझा करते हैं।
  • हरियाणा से उत्तर प्रदेश के 6 जिले (बागपत,शामली,सहारनपुर,गौतम बुद्ध नगर,मथुरा एवं अलीगढ )सीमा साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारत के 8 राज्यों (हिमांचल,उत्तराखंड,हरियाणा,राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,बिहार,झारखंड ) तथा केन्द्र्शासित प्रदेश दिल्ली से सीमा साझा करता है।
  • मध्यप्रदेश की सीमा उत्तरप्रदेश के साथ अधिकतम और हिमांचल प्रदेश की सीमा के साथ न्यूनतम है। 
  • ललितपुर जिला तीन तरफ से मध्य प्रदेश राज्य के साथ जुड़ा हुआ है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से लखीमपुर खीरी सर्वाधिक और हापुड़ न्यूनतम है।
  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 5 जिलों का घटता हुआ क्रम  लखीमपुर<सोनभद्र<हरदोई<सीतापुर<प्रयागराज है 
  • न्यूनतम क्षेत्रफल वाले 5 जिलों का बढ़ता हुआ क्रम  हापुड़ <गाजियाबाद <भदोही <शामली< गौतमबुद्ध नगर है।
  • उत्तरप्रदेश की प्रमुख नदियाँ गंगा,यमुना,रामगंगा,सरयू ,गोमती,केन और बेतवा हैं ।
  • सहारनपुर जिला हरियाणा,उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। 
  • उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23°52' से 31°28' उत्तरी अक्षांश तथा 77°3' से  84°39' पूर्वी देशांतर तक है।

उत्तर प्रदेश राजकीय प्रतीक (Uttar Pradesh State Symbol)-

राजकीय चिन्ह

एक वृत्त में दो मछली,एक तीर धनुष तथा बीच में बहती गंगा,यमुना नदियाँ

इसे वर्ष 1938 में स्वीकृत किया गया ता

राजकीय पशु

बारहसिंगा

राजकीय पक्षी

सारस अथवा क्रौन्च

राजकीय पुष्प

पलाश अथवा टेंशु

राजकीय वृक्ष

अशोक

राजकीय खेल

हॉकी

राजकीय भाषा

1947 से हिंदी तथा 1989 से द्वितीय राजभाषा ऊर्दू

उत्तर प्रदेश में नदियों के किनारे बसा शहर/तटवर्ती नगर (Onshore City of Uttar Pradesh to Rivers)-

नगर

नदी

बक्सर (उन्नाव)

गंगा

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

गंगा

नरोरा (बुलंदशहर)

गंगा

हस्तिनापुर (मेरठ)

गंगा

श्रृंगवेरपुर (प्रयागराज)

गंगा

सिरसा (प्रयागराज )

गंगा

शेरपुर (बलिया)

गंगा

सैदपुर (गाजीपुर)

गंगा

अनूपशहर (बुलंदशहर)

गंगा

लखनऊ,जौनपुर ,सुल्तानपुर

गोमती

मुरादाबाद तथा बरेली

रामगंगा

अयोध्या तथा बरहज (देवरिया)

सरयू

गोरखपुर

राप्ती

मगहर (संतकबीरनगर)

आमी

वृन्दावन,आगरा ,इटावा और मथुरा

यमुना

बागपत , कौशाम्बी तथा कालपी (जालौन)

यमुना

प्रयागराज

संगम ( गंगा , यमुना और सरस्वती का )

वाराणसी

गंगा

बांदा 

केन

चित्रकूट

मन्दाकिनी

हमीरपुर

बेतवा और यमुना

प्रतापगढ़

सई

कासगंज

काली

गाजियाबाद् तथा मेरठ

हिंडन

सोनभद्र

सोन

आजमगढ़

तमसा (टोंस) नदी


उत्तर प्रदेश के प्रशासन और शासन की सरंचना (Structure of administration and govt. in Uttar Pradesh) -

  • उत्तर प्रदेश के विधान मंडल की सरंचना द्वि-सदनात्मक  (Bicameral) है। ध्यातव्य है कि भारत के केवल 6 राज्यों उत्तरप्रदेश,बिहार,कर्नाटक,आंध्रप्रदेश, ओडिशा तथा तेलंगाना राज्य में ही द्वि-सदनात्मक व्यवस्था है।द्वि सदनात्मक से तात्पर्य राज्य में विधानसभा तथा विधान परिषद् का होना होता है।
  • विधानसभा सदस्यों की संख्या 404 जिसमे कि एक मनोनीत एंग्लो इंडियन भी होता है। विधानपरिषद सदस्यों की संख्या 100 है।
  • प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 तथा राज्यसभा सीटों की संख्या 31 है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला प्रयागराज जिसमें कि 12 सीटें हैं तथा न्यूनतम विधानसभा सीटों वाला जिला श्रावस्ती,चित्रकूट तथा महोबा हैं जिसमे की केवल 2 विधानसभा सीटें हैं ।
  • मतदाताओं के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद तथा सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र बागपत है।
  • विधानसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित सीट 84 तथा अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित सीट 2 है।

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले(Mandal and district of Uttar Pradesh) -

  • मंडलों की संख्या 18 है जिसमे कि 18वां मंडल अलीगढ है।
  • सबसे बड़े मंडलों की संख्या 3 है जिसमे कि कानपुर,लखनऊ तथा मेरठ है (इसके अंतर्गत प्रत्येक में जिलों की संख्या 6 है) तथा सबसे छोटे मंडलों की संख्या 5 है जिसमे कि मिर्जापुर,आजमगढ़,झांसी,बस्ती तथा सहारनपुर है (इसके अंतर्गत प्रत्येक में जिलों की संख्या 3 है )
  • प्रदेश में जिलों की संख्या 75 है, 75वां जिला संभल है।
  • प्रदेश में तहसीलों की संख्या 350 है तथा प्रयागराज जनपद सर्वाधिक् 8 तहसीलों वाला जिला है।

उत्तर प्रदेश के जनपद और उनके मुख्यालय (different district and their headquarters of Uttar Pradesh)-

जनपद

मुख्यालय

संतकबीरनगर

खलीलाबाद

सिद्धार्थ नगर

नौगढ़

गौतम बुद्ध नगर

नॉएडा 

अम्बेडकर नगर

अकबरपुर

कौशाम्बी

मंझन पुर

कुशीनगर

पडरौना

अमेठी

गौरीगंज

फरुखाबाद

फतेहगढ़

संभल

पवांसा

सोनभद्र

रोबर्ट्स गंज

कानपुर देहात

अकबर माती

जालौन

उरई


उत्तर प्रदेश : एक परिचय(उत्तर प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और ज्ञान) | Uttar Pradesh : An Introduction

आपने उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में काफी अहम् और रोचक जानकारी के बारे में अध्ययन किया अगर आप इस आर्टिकल का पीडीऍफ़(PDF) डाउनलोड करना चाहते हैं तो दिए गए लिंक Download PDF पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं 


आशा करता हूँ कि इस श्रृंखला उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान | Up GK 2022 से संबंधित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा तथा उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान किया होगा। हम इसकी अगली कड़ी में उत्तर प्रदेश से जुडी लगभग हर एक जानकारी को साझा करेंगे जिससे आप Up GK question in Hindi को आसानी से हल कर सकते हैं। इस आर्टिकल को आप अपने मित्रों के साथ भी साझा कर सकते हैं। धन्यवाद 

Related Posts😍👇

No comments:
Write comment